Monday, 30 January 2017

सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग के लिए टिप्स


फेसबुक

 काम की बातें पोस्ट करें- अपनी बात को कम-से कम शब्दों में रखें। लोगों का ध्यान आकर्षित करने और पोस्ट को इंटरेक्टिव बनाने के लिए पोस्ट के साथ फोटो, वीडियो और लिंक भी डालें।


·        एक्सक्लूसिव सामग्री- खबरों के दूसरे पहलू को पोस्ट करें और अपडेटेड रहें। फोटो और वीडियो से अपनी बात कहें।

·        बातचीत शुरू करें- पोस्ट पर बातचीत शुरू करें, प्रश्न पूछें और कॉमेंट का तुरंत जवाब दें। लोगों को लाइक, शेयर और कामेंट के लिए प्रोत्साहित करें।

·        एक-दूसरे को प्रमोट करें- दूसरे संस्थान/संगठन/ग्रुप के साथ काम करें। दूसरे पार्टनर संगठन को ज्वाइंन और लाइक करें। उन्हे फॉलो करें और उनके न्यूज को शेयर करें।

·        पेज का रेटिंग करवायें - पेज की रेटिंग व रिव्यू के लिए अपने दोस्त और फॉलोवर को आमंत्रित करें।

·        सही समय और सटीक पोस्ट का चयन- ‘Facebook Insight’ सही समय और सटीक पोस्ट के निर्धारण में आपकी मदद करती है। यहां पेज को मिले लाइक, पोस्ट की पहुंच, टिप्पणी, लोगों का जुड़ाव और उनके रिस्पांस का पता लगाया जा सकता है।

·        नियमित पोस्ट- लगातार गुणवत्तापूर्ण पोस्ट से माहौल बनाकर आप अपने काम से लोगों को अवगत करवा सकते हैं।

·        पाठक का चयन- अपने लक्ष्य के अनुसार अपना पाठक वर्ग चुनें व उसके अनुसार पोस्ट को उम्र, लिंग आदि के आधार पर रूचिकर बनाने का प्रयास करें।
·        अपने समर्थकों से पोस्ट पर फीडबैक लें। उनके टिप्पणियों को हाई-लाइट्स करते हुए दोबारा पोस्ट शेयर करें।

ट्विटर
#Trend- हैशटैग, उपयोगकर्ता के द्वारा बनाया गया वर्गीकरण या टॉपिक है। 'ट्रैंड' पर क्लिक करके आप सबसे लोकप्रिय टॉपिक को जान सकते हैं। ट्रैंड पर क्लिक करते ही उससे संबंधित सभी ट्वीट (मैसेज) एक साथ आ जाते हैं। आप किसी भी विषय पर ट्वीट सर्च के द्वारा हैशटैग बनाकर उस विषय से संबंधित ट्वीट की मॉनिटरिंग कर सकते हैं।
ट्वीट- नियमित ट्वीट्स से आप अपने संगठन में चल रही गतिविधी से लोगों को अवगत करवा सकते हैं।

·        रीट्विट- अपने कम्युनिटी से जुड़ी बातों को आप रीट्विट यानि दोबारा ट्वीट कर सकते हैं।

·        न्यूज व प्रमोशन- आपनी योजनाएं शेयर करें। किसी कार्यक्रम जैसे कि आपको भर्ती करनी हो या फिर ग्रुप्स में ड्राइविंग करनी हो, इसे ट्विट करके बताएं।

·        लोगों को फॉलो करें- ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉलो करना जरूरी है। ऐसा देखा गया है कि ट्विटर पर आप जिसे फॉलो करते हैं वो आपको भी फॉलो करते हैं। अपने उपभोक्ताओं की रूचि को ध्यान में रखकर चैट करें। अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए समान सोच के लोगों की खोज जारी रखें।

·        पोस्ट लिंक- अपने ब्रांड/उपभोक्ता की रूचि के लायक सामग्री का लिंक ट्विटर पर शेयर करें। नये लेख, रिपोर्ट और ब्लॉग आदि के लिंक पोस्ट करते रहें।

·        प्रश्न पूछें- प्रासंगिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के जवाब पर ज्यादातर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

·        रीट्विट करने पर धन्यवाद दें- ट्विटर उपयोगकर्ता प्राय: रीट्विट करने वाले के हैंडल से सार्वजनिक रूप से धन्यवाद करते हैं।

·        अपने हैशटैग की निगरानी करें- ट्विटर सर्च ट्रैंड हो रहे ट्वीट पर निगरानी रखें।

इंस्टाग्राम

·        गुणवत्ता वाले फोटो शेयर करें
·        बायो स्पेसका सावधानी से प्रयोग करें
·        कहानी के द्वारा लोगों को जोड़ें
·        हैशटैग से जोड़ें
·        फोटो की बजाय पूरे पोस्ट पर ध्यान दें
·        अपनी कम्युनिटी बनायें और उसके रूचि की पहचान करें
·        कैप्सन को छोटा रखें
·        अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट को दूसरे नेटवर्क पर भी डालें। दिन में एक या दो बार पोस्ट करें।
·       पोस्ट की एक थीम तैयार करें और उसमें निरंतरता बनायें रखें
·        संदर्भ से जुड़ी बातें शेयर करे

यू-ट्युब

·        वीडियो पर हुए कॉमेंट पर नजर रखें और दर्शकों द्वारा बिताये हुए समय का अनुमान लगाएं
·        दर्शकों की संख्या बढ़ायें और अपनी कम्युनिटी बनायें
·        समान प्रकृति के चैनल को सब्सक्राइब करें
·        अलग-अलग चैनल की ब्राउजिंग करें
·        अपने सब्सक्राइबर को फॉलो करें। यह समान सोच वाले दर्शकों के बीच विचार-विनमय का माहौल तैयार करेगा।
·        अपने वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया पर शेयर करें। अगल-अलग नेटवर्क तक पहुंच होने से इसकी पहुंच बढ़ेगी
·        वीडियो को मिले पसंद और नापसंद का विश्लेषण करें यह वीडियो को मिले प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की रणनीति बनाने में मदद करेेगी।



प्रोजेक्ट