Friday, 6 December 2013

पहला पोस्ट

                                        अपनी बात
यह संपादकीय नहीं है। मेरा ब्लॉग अखबार, पत्रिका, शोध पत्र या सिर्फ मेरे अभिव्यक्ति का प्लेटफार्म भर नहीं है। इसे किसी  परिधी  में बांधना भी जल्दबाजी होगी। इसे प्रकाशन हाउस कह सकते हैं, जहां से  हर तरह की किताबें प्रकाशित होती है। फिलहाल यहां विभिन्न विषयों पर फीचर, व्यंग्य, रिपोर्ट, विचार लेखन पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही अनुवाद और पत्रकारिता के दो पेज ब्लॉग पर मिलेंगे। अनुवाद पेज पर अंग्रेजी से हिन्दी में अनुदित रचनाएं पढ़ने को मिलेगी।
 पत्रकारिता पर स्तरीय किताब और नोट्स का आसानी से नहीं मिलते। इस विषय से संबंधित नोट्स ब्लॉग पर प्रकाशित कर छात्रों की मदद करने की कोशिश करूंगा। पत्रकारिता पेज पर यह सब उपलब्ध होगा।
विषय तय नहीं होने की वजह से ब्लाग के नामाकरण में मगजमारी करनी पड़ी।  लेकिन ब्लाग लिखने का उदेश्य स्पष्ट था। उदेश्य के हिसाब से UNPUBLISHED STORY  नाम सही लगा।
 पहला उदेश्य खुद को व्यक्त करने कि छटपटाहट थी। कहना और सुनना मुझे शुरू से पसंद रहा है। शायद यही आदत मुझे पत्रकारिता के पेशे में खींच लाई। ब्लॉग के बारे में जब से जाना तब से इसके मार्फत अपनी बात कहने और सुनने की ललक बनी रही। शुरू में सुविधा का आभाव था। साइबर कैफे में जाकर कुछ लिखना खर्चीला और दुरूह था। इस वजह से कई बार शुरूआत करने के बावजूद ज्यादा दिन तक ब्लॉग चल नहीं पाया।
 आइआइएमसी आने के बाद  सुविधाएं मिली। ब्लॉग गुरू अनुभूति मैम का सपोर्ट मिला तो फिर वर्षो के ललक को पूरा करना आसान हो गया।
दूसरा उदेश्य उन कहानियों को लाना था जो हमसे जुड़ी होने के बावजूद कहीं गुमनाम हैं। पूंजीवाद ने मीडिया को अपने कब्जे में लेकर उसका अपने हित में इस्तेमाल भले ही कर रही हो लेकिन सोशल मीडिया और इन्टरनेट इसी पूंजीवादी व्यवस्था में एक विकल्प के रूप में उभरे हैं।
तीसरा उदेश्य सिखना है। यह मेरा लैब है। मुझे लगता है, बोन्साइ की तरह लैब जर्नल निकाल कर कोई पत्रकार नहीं बन सकता। इस तरह यह मेरा लैब भी है और जर्नल भी। लेकिन तीसरे उदेश्य को पूरा करने में आपके सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत है। आपके पास पढ़ने के लिए ढ़ेरो विकल्प हैं। लेकिन हमारे पाठक सिर्फ आप हैं। मैं पूरी कोशिश करूंगा  कि आपको सही और तथ्यपरक जानकारियां दुँ। अपना फीडबैक जरूर दें। एक बात और; प्रशंसा से ज्यादा खुशी तब होगी जब आप कमियों की ओर ध्यान दिलाएंगे।
                                                                      क्रमशः